न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

SSB जवानों ने योग दिवस पर किया योगाभ्यास

किशनगंज /विजय कुमार साहा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में रविवार को योगाभ्यास कर लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।इस मौके पर 12 वीं बटालियन के एसएसबी जवानों ने भी अपने अपने कैम्प में शिविर लगाकर योगाभ्यास किया।इस दौरान माफिया टोला में एसएसबी के इंस्पेक्टर दोरजे ताशी के नेतृत्व में कैम्प परिसर में योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर सभी एसएसबी के जवानों ने 6वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

इस दौरान एसएसबी के जवान घंटों योगाभ्यास करते दिखे।माफी टोला एसएसबी कैम्प के इंस्पेक्टर दोरजे ताशी ने बताया योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्थायित्व लेन की क्षमता में वृद्धि होती है।योगाभ्यास से कोरोना जैसी बीमारी से लड़ने की शक्ति भी शरीर को मिलती है।

Share this news

Leave a Comment