न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पोर्न वेबसाइट्स पर प्रतिबंध लगाने के लिए पीएम को लिखा पत्र

डेस्क/न्यूज लेमन चूस

बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने पोर्न वेबसाइट्स पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है ।मालूम हो कि सीएम नीतीश कुमार ने देश में महिलाओं और बच्चों के साथ घट रहे दुष्कर्मों के मद्देनज़र इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध स्ट्रीमिंग सर्विसेज पर सेंसरशिप लागू करने का अनुरोध किया है । श्री कुमार ने अपने पत्र में लिखा है कि स्ट्रीमिंग सेवा बिना सेंसर के लोगो तक पहुंचती है जिसमें अस्लील ,हिंसक सामग्री पहुंचती है जो की समाज पर गहरा प्रभाव डालती है साथ ही लगातार इसे देखने पर मानसिकता पर भी नकारात्मक असर पड़ता है । मुख्य मंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि इससे अपराध में बढ़ोतरी होती है इसलिए इस पर रोक लगाए जाने की आवश्यकता है ।

मुख्य मंत्री कार्यालय द्वारा उपलब्ध करवाया गया पत्र ।
Share this news

Leave a Comment