न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कश्मीर में हिज्बुल और लस्कर के टॉप कमांडर ढेर

4 महीने में 4 कमांडर ढेर -आईजी

डेस्क/न्यूज लेमनचूस

श्रीनगर में सेना और पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में लगातार आतंकियों को मारा जा रहा है ।सेना ने आज तीन आतंकियों को ढेर किया है ।

आईजी पुलिस कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि आतंकियों से सरेंडर के लिए अपील किया गया था पर वो नहीं माने उन्होंने अंदर से ग्रेनेड फेंका जिसके बाद CRPF और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

तीनों मारे गए हैं, दो की पहचान कर ली गई है एक की करना बाकि है।  श्री कुमार ने कहा कि मारे गए तीनों आतंकवादियों में से दो की पहचान भरथना, श्रीनगर के शकूर फारूक लंगू और बिजबेहरा के शाहिद अहमद भट के रूप में की गई है। तीसरे आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है। ये सभी आतंकी संगठन हिज़बुल मुजाहिदीन एवं  इस्लामिक स्टेट जम्मू और कश्मीर से संबंध रखते थे । 

श्री कुमार ने कहा कि  मैं सुरक्षा बलों को बधाई देता हूं क्योंकि यह इतिहास में पहली बार है कि आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन और अंसार गज़वत-उल हिंद के चार प्रमुख 4 महीने में मारे गए। लीडर्स की मौत से इन संगठनों को भारी नुकसान पहुंचा है । श्री कुुमार ने कहा कि सभी मारे गए आतंकिियों के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा ।

Share this news

Leave a Comment