न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

AIMIM विधायक ने किया सड़कों का शिलान्यास

किशनगंज/इरफान

पोठिया प्रखंड अन्तर्गत में रविवार को विधायक कमरुल होदा ने प्रखंड क्षेत्र के गोरुखाल पंचायत में एमएमजीएसवाई योजना के अन्तर्गत अलग अलग चार सड़क निर्माण हेतु फीता काटकर शिलान्यास किया।

जिसमें जगिरगच्छ से मिलान चौक तक, लम्बाई 1.300 किमी,91 लाख,नुनियागच्छ से सरस्वती तक छह सौ मीटर लम्बाई 64 लाख,भोलगच्छ से खरगमा आमबाड़ी लम्बाई 1. 5 किमी एक कड़ोर 16 लाख,तथा डाँगीबस्ती गोलागच्छ नया टोला तक, लम्बाई 1. 750 किमी सड़क का निर्माण एक करोड़ 40 लाख रुपये के लागत से किया जाना है।

सड़कों के निर्माण से पंचायत के सभी गांव टोलों का सम्पर्क जुड़ जायगा। ग्रामीणों ने मौके पर बताया की ग्रामीणों के इन चार सड़क निर्माण का ग्रामीणों को लंबे समय तक इन्तेजार था,जो आज शिलान्यास होने से हम ग्रामीणों का सपना पूरा हो गया है।

Share this news

Leave a Comment