न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :भभुआ में अपराधियों ने युवक को मारी गोली ,अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत ,जांच में जुटी पुलिस

बिहार /कैमूर

कैमूर जिले के भभुआ शहर में देर शाम अपराधियों ने एक व्यक्ति चंदन सिंह को गोली मार दिया। गोली लगने के बाद आसपास के ग्रामीणों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया, लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक भभुआ थाना क्षेत्र के कंचन नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक के गोली लगने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण और पुलिस बल सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे।

जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कुछ लोगों द्वारा भभुआ शहर के पटेल कॉलेज के पास चंदन सिंह को गोली मार दिया गया। गोली जबड़े में लगी है । आसपास कोई उन्हें अस्पताल लाने के लिए तैयार नहीं हुआ, मैंने अपनी गाड़ी पर बैठा कर किसी तरह इनको अस्पताल लाया, जहां इलाज के बाद उनको रेफर कर दिया गया है ।

मृतक के साले ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा मेरे जीजा को गोली मार दी गई है जिससे उनकी मौत हो गई। हम लोग उन अपराधियों के खिलाफ फांसी की सजा चाहते हैं ।

मौके पर पहुंचे एएसपी मुख्यालय अनंत कुमार ने कहा की व्यक्ति चंदन सिंह को अपराधियों द्वारा गोली मारने की बात आई है। परिजनों से जानकारी लिया जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे अपराधियों की गिरफ्तारी तुरंत होगी। पुलिस अनुसंधान कर रही है, अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे ।

Share this news

Leave a Comment