न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से कार्यक्रम आयोजित

कटिहार – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार रणवीर सिंह के मार्गदर्शन में डीएस कालेज में नालसा के डाॅन एवं आशा स्कीम के तहत कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत कुमार ने न्यायाधीश- सह- सचिव कमलेश सिंह देऊ सहित सभी मुख्य अतिथि तिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं शाल प्रदान कर की गई।

तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंच संचालन तटवासी समाज न्यास के द्वारा संचालित कवच परियोजना के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रोशन कुमार के द्वारा की गई।अपने संबोधन में न्यायाधीश -सह- सचिव कमलेश सिंह देऊ ने कहा कि कानून की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उनके द्वारा जागृति योजना के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तत्पश्चात डॉन एवं आशा स्कीम की जानकारी देते हुए बताया गया कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद सूखे नशे का बढ़ता दायरा चिंता का विषय है।

असामाजिक तत्व युवाओं को गलत गतिविधियों में शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं ऐसे में युवाओ को सजग रहकर न केवल स्वयं नशे से दूर रहना चाहिए बल्कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ भी समाज मे जागरूकता फैलाना चाहिए तथा इस सन्दर्भ में समानता का अधिकार, दहेज प्रतिषेध,महिलाओं से संबंधित कानून आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक बताया गया।

इस आलोक में आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में भी जानकारी दी गई।महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रशांत कुमार के द्वारा कहा गया कि बाल विवाह नशे के दुष्प्रभाव सहित सभी तरह की सामाजिक कुरीतियो के प्रति जागरूकता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार का आभार व्यक्त करता हूं एवं इस तरह का कार्यक्रम महाविद्यालय में निरंतर होते रहे इसके लिए मै जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार से अनुरोध करता हूं।

मुख्य न्याय रक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। महिला विकास निगम वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासक प्रभा पांडे के द्वारा संदेश दी गई की नशा और बाल विवाह बच्चों के भविष्य पर सबसे बड़ा हमला है जिनका मुकाबला केवल शिक्षा और जागरूकता से ही की जा सकती हैं। उनके द्वारा महिला एवं बाल विकास निगम के द्वारा संचालित टॉल फ्री नंबर 181 ,आपातकालीन नंबर 112 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा बाल विवाह सहीत बच्चों को किसी भी तरह की समस्या होने पर उनके रोकथाम हेतु इस नंबर का उपयोग करने की बात कही गई।

सशक्त नारी सशक्त समाज के विषय पर प्रियंका कुमारी ,बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के बारे में कुमारी पायल , शिवी कुमारी के द्वारा नारी सशक्तिकरण के विषय में सभी को जागरूक किया गया। रोशनी सना के द्वारा दहेज मुक्त समाज बनाने की दिशा में जागरूक करने का काम की गई।

कोनिका कुमारी के द्वारा डोरी एक्ट ,अमर कुमार गुप्ता , रणविजय राय, चंद्रभान एवं आयुष कुमार के द्वारा बाल विवाह के दुष्प्रभाव एवं उससे होने वाले समाज में नुकसान सहित उसके समाधान के प्रति सभी को जागरूक किया गया। स्नेहा आंचल के द्वारा संविधान के प्रति सभी को जानकारी दी गई । डॉक्टर शीला कुमारी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन की गई।

Share this news

Leave a Comment