न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : सीएसपी संचालक से लूट की घटना का पुलिस ने किया उद्भेदन ,4 लुटेरे गिरफ्तार,रुपए भी बरामद






किशनगंज /पोठिया/इरफान

गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चला कर दिलवाई जाएगी सजा -एसपी कुमार आशीष ।

जिले की पहाड़कट्टा थाना पुलिस ने सीएसपी संचालक से लूट की घटना का उद्भेदन करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है । मालूम हो कि 20 जनवरी को बैंक ऑफ बड़ौदा रायपुर शाखा से रुपया निकालकर घर लौट रहे सीएसपी संचालक से अपराधियों ने हथियार के बल पर तीन लाख रुपया लूट लिया था ।

लूटी गई रकम और मोबाइल

जिसके बाद सीएसपी संचालक राजीव कुमार राय द्वारा पहाड़ कट्टा थाना में मामला दर्ज करवाया गया था । पुलिस थाना कांड संख्या 4/21 दर्ज कर अविलंब कार्रवाई में जुटी गई । पुलिस ने इस घटना को चुनौती के रूप में स्वीकार किया और एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर एसडीपीओ एवं प्रशिक्षु dysp के नेतृत्व में टीम का गठन कर जांच में जुट गई ।जिसके बाद आज पुलिस ने बिहार और बंगाल से घटना में शामिल चार लुटेरों को ना सिर्फ गिरफ्तार किया है बल्कि लूटी गई रकम ,मोटर साइकिल ,मोबाइल भी बरामद कर लिया है ।






पहाड़ कट्टा थाना अध्यक्ष श्री अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरों में दो राहुल पहान,मो दिलशाद स्थानीय पहाड़ कट्टा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले है ,जबकि दो आरिफ एवं नूरुद्दीन पश्चिम बंगाल के ग्वाल पोखर थाना क्षेत्र के रहने वाले है ।थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट का 1 लाख 45 हजार रुपया भी बरामद किया गया है साथ ही दो मोबाइल एवं बाइक भी जप्त किया गया है ।






Share this news

Leave a Comment