न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :बाइक सवार के सामने हाथ जोड़ खड़ा हुए दरोगा बाबू ,वायरल हुई तस्वीर, जानिए क्या है वजह

बिहार/मोतिहारी

बिहार पुलिस द्वारा अलग अलग जिलों में ट्रैफिक नियमों को लागू करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है ।उसी क्रम में पूर्वी चंपारण पुलिस द्वारा भी पुरे जिले में वाहन जाँच अभियान चला रही है , जिसको लेकर मोटर अधिनियम के विरुद्ध पाए जाने वाले लोगो को जुर्माना भी लगाया जा रहा है ।

वाहन जांच अभियान की एक दिलचस्प तस्वीर सोशल मीडिया पर शनिवार को तेजी से वायरल हो रही है ।जानकारी के मुताबिक यह तस्वीर ढाका थाना की है और थाना के एसआई चन्दन कुमार एक बाइक सवार के सामने खड़े होकर हाथ जोड़ रहे है ।

इसके पीछे का कारण क्या है आप खुद तस्वीर देख समझ सकते हैं ।


दरअसल ये तस्वीर ढाका की है जहाँ चिरैया से एक व्यक्ति बाइक पर 7 लोगो के साथ सवार हो यात्रा कर रहा था । जिसे देख दारोगा चंदन कुमार अचंभित रह गए और युवक के समक्ष दण्डित करने के बजाए हाथ जोड़ खड़े हो गए और उन्हें ऐसे खतरा उठाने से मना करने लगे ,उसी समय ये तस्वीर किसी ने क्लिक कर वायरल कर दिया ।जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये तस्वीर जमकर वायरल हो रहा है ।तस्वीर को पोस्ट कर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे है और मजे ले रहे है यही नहीं कुछ लोगो ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए देश में जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की जरूरत भी बता रहे है ।

Share this news

Leave a Comment