कुलपति ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों से प्राप्त किया परिचय
कटिहार – अल-करीम यूनिवर्सिटी कटिहार में इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2026 का भव्य एवं उत्साहपूर्ण उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया। उद्घाटन समारोह के दौरान कुलपति का प्रतियोगिता में भाग ले रहे विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों से परिचय कराया गया।
इस अवसर पर कुलपति ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा टूर्नामेंट की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं।इस उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के प्रोवीसी,परीक्षा नियंत्रक तथा छात्र कल्याण अधिष्ठाता डीएसडब्ल्यू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न संकायों—मेडिकल कॉलेज,स्कूल ऑफ नर्सिंग,स्कूल ऑफ फार्मेसी तथा स्कूल ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज के प्राचार्यगण भी कार्यक्रम में शामिल हुये।
समारोह के दौरान खेल समिति के अध्यक्ष,सचिव एवं अन्य सदस्यगण एवं विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे। टूर्नामेंट के शुभारंभ को लेकर विश्वविद्यालय परिसर और छात्र-खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया।