न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दियारा क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ का संयुक्त फ्लैग मार्च,अपराधियों में मचा हड़कंप

संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

असामाजिक तत्वों को दी सख्त चेतावनी

बरारी /कटिहार -प्रखंड के सेमापुर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में मंगलवार को सेमापुर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से दियारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर अपनी ताकत और सक्रियता का एहसास कराया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सेमापुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने किया।

इस दौरान पुलिस और एसटीएफ के जवानों ने दियारा क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में पैदल एवं वाहनों से भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जवानों की संयुक्त टीम की मौजूदगी से पूरे इलाके में पुलिस की सक्रियता देखने को मिली।

फ्लैग मार्च के माध्यम से अपराधियों और असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि क्षेत्र में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि, अशांति या कानून व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि दियारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Share this news

Leave a Comment