न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, लाभा गांव में पसरा मातम

मां को मोटरसाइकिल पर बैठाकर कटिहार जा रहा था युवक
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर

प्राणपुर /कटिहार – सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत के बाद उत्तरी लालगंज पंचायत के लाभा गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान लाभा गांव निवासी मो.इदु (33) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मो. इदु अपनी मां को मोटरसाइकिल पर बैठाकर लाभा से कटिहार जा रहा था। इसी दौरान मनिया चौक के समीप एनएच-31 पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मो. इदु और उनकी मां सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मो. इदु ने दम तोड़ दिया। वहीं उनकी मां का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है।


इधर युवक की असामयिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवार में कमाने वाले सदस्य की मौत के बाद अब बच्चों के भरण-पोषण और परिवार के भविष्य को लेकर परिजनों की चिंता बढ़ गई है। घटना के बाद पूरे लाभा गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share this news

Leave a Comment