न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बारसोई आईटीआई में पांचवां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न,प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित

बारसोई /कटिहार – राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बारसोई में शनिवार को पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह 2026 का आयोजन किया गया ।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डाला।

साथ ही सफल प्रशिक्षुओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कौशल आधारित रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। समारोह का संचालन संस्थान के उप प्राचार्य ने प्राचार्य के मार्गदर्शन एवं देखरेख में किया। उप प्राचार्य मोहम्मद अरशद ने प्रशिक्षुओं को प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा “सीखो सिखाओ और विकसित भारत बनाओ।

उन्होंने प्रशिक्षुओं से निरंतर नई तकनीक एवं व्यावहारिक कौशल सीखने अपने ज्ञान को दूसरों के साथ साझा करने तथा देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में संस्थान के सभी अनुदेशक कर्मचारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

समारोह का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षुओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने के साथ उन्हें कौशल आधारित रोजगार स्वरोजगार एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष मौअज्जम हुसैन,अनुदेशक मंतोष कुमार ,चितरंजन कुमार ,कौशिक कुमार राय , शिवानी कुमारी, कृष्णकांत राय, मनोजित राय, कृष्णा कुमारी यादव ,मनोज कुमार, कोमल कुमार, शुभ प्रकाश, रितेश कुमार, आदि मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment