प्रबुद्ध एवं बुद्धिजीवी नागरिक सम्मेलन और सेवा सेतु अभियान की तैयारियों पर हुआ विस्तृत विचार-विमर्श
कटिहार – आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की सफल तैयारी एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री निखिल कुमार चौधरी के आवास पर जिलाध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से आगामी दिनों में आयोजित होने वाले प्रबुद्ध एवं बुद्धिजीवी नागरिक सम्मेलन तथा सेवा सेतु अभियान की तैयारियों, कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठनात्मक कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
साथ ही, कार्यकर्ताओं के बीच दायित्वों के कुशल निर्वहन, आपसी समन्वय और जनसंपर्क को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, कोढ़ा विधायक कविता पासवान , जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, सौरभ मालाकार,प्रेम प्रकाश चौधरी, अशोक भगत, शोभा जायसवाल, डॉ. रंजना झा, अभिषेक सिंह, प्रियंका सिंह, छाया तिवारी, रीना झा, आरती, पवन साह, विकास सिंह, जोक्सन यादव, महेंद्र झा, रितेश सिंह सहित पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में यह संदेश प्रमुखता से उभरा कि संगठन की असली शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और निर्धारित कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।