एसपी के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में दिवा गश्ती के दौरान प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच
किशनगंज/प्रतिनिधि
जिले में अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दिवा गश्ती के दौरान प्रमुख सड़कों और चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच की गई।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहनों के कागजात एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। वाहन जांच से चालकों में हड़कंप देखा गया और कई वाहन चालक रास्ता बदल कर निकलते दिखे।
पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखना है।