न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:ज़िले के सभी थानों में ‘रोल कॉल’ अनिवार्य

किशनगंज/प्रतिनिधि


पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के आदेशानुसार अब जिले के सभी थानों में प्रतिदिन रोल कॉल की प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से लागू कर दिया गया है।पुलिस बल को अपडेट रखने के उद्देश्य से रोल कॉल की प्रक्रिया की जा रही है।

इसी कड़ी में शनिवार को भी जिले के सभी थानों में रॉल कॉल की प्रक्रिया की गई।इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को पूरी तरह अपडेट रखना है।

रोजाना होने वाले इस रोल कॉल के माध्यम से पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सीधे सुना जाएगा और दिनभर के कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।इस कदम से ज़िले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिसिंग को बेहतर करने में मदद मिलेगी।

Share this news

Leave a Comment