मनसाही/कटिहार – जन जागरण शक्ति संगठन के बैनर तले मनसाही के चितौड़िया डाला में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जन जागरण शक्ति संगठन सह चित्तौड़िया पंचायत के मुखिया दीप नारायण पासवान ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के इशारे पर चल रही हैं।विधानसभा चुनाव में गरीब मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटकर हटा दिया गया,जिससे हजारों की संख्या में लोग मतदान से वंचित हो गए।
वहीं जन जागरण शक्ति संगठन के सदस्यों ने चित्तौरिया पंचायत के पूर्व सरपंच जितेंद्र पासवान के मुख पर ज्ञानेश कुमार का मुखड़ा लगाकर उन्हें बंधक बना कर रखा एवं ज्ञानेश कुमार होश में आओ ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद वोट चोर गद्दी चोर आदि के नारे लगाए। वहीं पूर्व सरपंच चित्तौरिया जितेंद्र पासवान ने कहा कि पूरे भारत में एसआईआर कराकर फर्जी तरीके से ओरिजिनल मतदाताओं के नाम को काटकर हटा दिया गया जिससे हजारों हजार की संख्या में मतदाता वोटर लिस्ट से गायब हो गए।
जिससे मतदाताओं को काफी परेशानी हो रही हैं। जब तक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में नए सिरे से नहीं जोड़े जाते हैं। तब तक इस तरह का आयोजन जारी रहेगा। साथ ही साथ मुख्य चुनाव आयुक्त गणेश कुमार जब तक अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं।
हम सभी जन जागरण शक्ति संगठन चित्तौरिया में पुतला दहन किए हैं। आगे बैठक कर सड़क से लेकर संसद भवन मार्च कर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा करवा कर ही दम लेंगे। इस अवसर पर जन जागरण शक्ति संगठन के सह चित्तौड़िया पंचायत के मुखिया दीप नारायण पासवान,सरपंच जितेंद्र पासवान,अरुण यादव, मुद्दीन मियां,विवेक यादव सहित महिलाएं पुरुष उपस्थित रहे ।