कदवा/कटिहार–कदवा थाना क्षेत्र के जाजा पंचायत अंतर्गत अहमदपुर उफरैल गांव में अज्ञात चोरों ने ताला बंद घर में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार अहमदपुर उफरैल निवासी मो.जफर का परिवार सहित मुंबई में रहने कारण घर सुनसान पड़ा हुआ था।इसी का फायदा उठाकर बीती रात अज्ञात चोरों ने ऊंची बाउंड्रीवाल फांद अंदर गया ।
घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर घर के भीतर घुसकर वहां रखे 3 किलो चांदी, 100 ग्राम सोना और 1 लाख रुपये नगद चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों को तब मिली। जब प्रतिदिन की तरह घर की देखरेख करने वाली रिश्तेदार नाजेदा खातून सुबह गेट खोलकर अंदर पहुंची। मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देख उसके होश उड़ गये। देखा कि कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसके हल्ला करने पर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठी हो गई।
लोगों ने घटना की जानकारी कदवा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कदवा पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर जांच में जुट गई। । अपर थानाध्यक्ष धनोज कुमार एवं एसआई आकाश पासवान की टीम ने घटनास्थल की जांच के बाद केयर टेकर नाजेदा खातून से भी पूछताछ की।
गृहस्वामी का दामाद शकील अहमद ने बताया कि उसके ससुर सपरिवार मुंबई में रहते है,कभी-कभार हीं गांव आते हैं।थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्ल पर पहुंचकर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी गई है। जल्द हीं मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।