मनसाही/कटिहार – प्रखंड एवं आसपास के क्षेत्र में आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनसाही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी ने की। इस अवसर पर बैठक में सभी दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष,सचिव, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने पूजा पंडाल में सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र,भीड़ नियंत्रण और डीजे पर रोक सहित सरकार के गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। शांति समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी आगामी दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित पूजा समारोह को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर अपने विचार रखें। बैठक का संचालन राजद नेता संतोष कुमार यादव ने किया।
इस अवसर पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव,मुखिया अवधेश प्रसाद यादव,सरपंच प्रमोद सिंह,पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी,पंचायत समिति सदस्य मधुसूदन पासवान उर्फ कन्हैया, पूर्व उप प्रमुख खुर्शीद आजाद, नीरज यादव,अताउर्रहमान एवं गुलाम रब्बानी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।