न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

विशनपुर थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित,असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम

दुर्गा पूजा सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर बिशनपूर थाने में शांति समिति की बैठक हुई।थाना अध्यक्ष राजू कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी दुर्गा पूजा पर्व शांति पूर्वक मनाए जाने पर बल दिया गया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने कहा कि बिशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैरी बीरपुर सोनार टोली और बिशनपुर बाजार में सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में पूजा का आयोजन होना है।

उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय लोग धार्मिक भावनाओं पर किसी तरह का कोई पोस्ट नहीं करेंगे। असमाजिक तत्वों पर भी पुलिस की नजर रहेगी।पूजा पंडालों में डीजे बजाने पर पाबंदी है।

विधि व्यवस्था के मद्देनजर सभी चिन्हित जगहों पर पुलिस बल तैनात रहेंगे। थाना अध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य लोगों से शांति व्यवस्था को लेकर सामुहिक सहयोग की अपील किया।इस मौके पर बिशनपूर और कैरी बीरपुर पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment