किशनगंज /प्रतिनिधि
किशनगंज सदर थाना में शुक्रवार को आगामी दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम अनिकेत कुमार,एसडीपीओ टू खुसरू सिराज, नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान, कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार,अंचल अधिकारी राहुल कुमार, इंस्पेक्टर आर बी रॉय ,किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार व अन्य पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
एसडीएम अनिकेत कुमार ने कहा कि कुल 38 स्थानों में पूजा होगी ।उन्होंने कहा कि यहां के लोग अमन पसंद है इससे पहले भी जो भी पर्व हुए हैं शांतिपूर्ण माहौल में हुए है।इस बार भी दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न होगा।इस दौरान मौजूद पूजा कमेटी के सदस्यों को अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
एसडीएम ने कहा कि पर्व के दौरान भीड़ वाले जगहों पूजा पंडालों में प्रवेश व निकासी के लिए अलग अलग द्वार बनाए जिससे कि श्रद्धालुओं को कठिनाई नहीं हो। एसडीपीओ टू खुसरू सिराज ने कहा कि पूजा के दौरान अश्लील गाना व डीजे पर प्रतिबंध रहेगा।नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने कहा कि जैसे सभी पर्व नगरवासी मिलजुलकर मनाते है, वैसे ही दुर्गा पूजा भी आपसी सौहार्द के साथ संपन्न होगा।तय रूट में ही विसर्जन का जुलूश निकाला जाएगा।
बैठक में साफ सफाई ,सुरक्षा व्यवस्था ,वाहन पार्किंग आदि पर भी चर्चा की गई साथ ही पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा भी समस्याओं से अवगत करवाया गया जिसके निराकरण का भरोसा अधिकारियों द्वारा दिया गया।बैठक में , वरीय राजद नेता उस्मान गनी , पार्षद मनीष जालान,मकसूद उर्फ अनवर, कांग्रेस नेता दारा, इमाम अली चिंटू,मनोरंजन क्लब पूजा समिति के मिक्की साहा, रंजीत साहा, रूईधासा कमिटी के कुंदन सिंह, सुशील झा, मुकेश मल्लिक, अनिर्बान दास, नवजीत मित्रा आदि मौजूद थे।