सागर चंद्रा/ किशनगंज
गस्त पर निकली टाउन थाने की पुलिस ने 26.700लीटर देसी शराब के साथ एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहजहांपुर यूपी निवासी वरूण तिवारी (27) पिता प्रमोद तिवारी के रूप में की गई है। लेकिन आरोपी फिलहाल हलीम चौक में रहता है और शराब की डिलीवरी देने का धंधा करता है।
गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद शुक्रवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
दरअसल संध्या गस्त पर निकली पुलिस को कालू चौक, रामपुर रेलवे फाटक होते हुए हलीम चौक शराब तस्करी की सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर पुलिस ने खेल भवन के सामने अपना जाल बिछा दिया। इसी दौरान पुलिस ने कालू चौक की दिशा से आ रही बिना नंबर की सुपर स्प्लेंडर बाइक को रोका। तलाशी लेने पर बाइक में रखे झोले से 300 एम एल के 89 पीस देसी शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।