न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दुर्गापूजा को लेकर किशनगंज में तैयारी तेज,नगर परिषद ने शुरू की साफ-सफाई की तैयारी, अध्यक्ष इन्द्रदेव पासवान कर रहे पूजा पंडालों का निरीक्षण

संवाददाता/किशनगंज

शारदीय नवरात्र और दुर्गापूजा को लेकर किशनगंज शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों को आकर्षक रूप देने में पंडाल निर्माता दिन-रात जुटे हुए हैं। वहीं, पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल है। 11 अक्टूबर को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होगा। इसे देखते हुए नगर परिषद ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

दुर्गापूजा के दौरान शहर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। नगर परिषद अध्यक्ष इन्द्रदेव पासवान ने बताया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के पूजा पंडालों के आसपास साफ-सफाई सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने की तैयारी की गई है।

नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि वह स्वयं स्वच्छता पदाधिकारी के साथ विभिन्न पूजा पंडालों का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि दुर्गापूजा के दौरान शहर में स्वच्छता और बेहतर व्यवस्था बनी रहे। नगर परिषद का प्रयास है कि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और स्वच्छ वातावरण में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सकें।

Share this news

Leave a Comment