किशनगंज/सागर चंद्रा
शहर के कजलामनी में पूर्व के भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। घटना में किशन पासवान और उनके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल किशन पासवान के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में 23 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह दुकान का सामान लाने बाजार जा रहा था।
इसी दौरान महेश पासवान, मोहन पासवान, जोगिन्दर पासवान, लखन पासवान, लक्ष्मी पासवान, अशोक पासवान, मुकेश पासवान, चान्दु पासवान, बिन्दु पासवान, करण पासवान, अर्जुन पासवान, अमरजीत पासवान, सचिन पासवान, चन्दन पासवान, सोनु पासवान, सामो देवी, खजुआ देवी, राम दुलाली, गीता देवी, सोनी देवी, मनिषा देवी, शकुन्ती देवी, ललिता देवी ने उन्हें घेर लिया और दुर्व्यवहार करने लगे।
जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची पीड़ित की पत्नी को भी नहीं बख्शा। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने खरीदारी करने के लिए रखे 16 हजार रूपये के साथ साथ पत्नी के सोने और चांदी के गहने भी छीन लिया।
पीड़ित ने बताया कि गत 14 सितंबर को भी आरोपियों ने दुर्व्यवहार किया था। मामले को लेकर टाउन थाना में कांड संख्या 146/2026 दर्ज किया गया था। लेकिन पुलिस के द्वारा अबतक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए हैं।