सागर चंद्रा/ किशनगंज
शहर के मोतीबाग में पति को छोड़कर महिला के अपने आशिक के साथ फरार हो जाने का मामला सामने आया है। महिला अपने 4 वर्षीय बेटे को भी अपने साथ ले गई है।
गत 3 सितंबर को पत्नी पूजा करने के लिए मंदिर जाने की बात कहकर बेटे को साथ लेकर घर से निकली थी। लेकिन इसके बाद दोनों लापता हो गए। घटना के बाद से पति का मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया था।
घटना से परेशान पीड़ित पति ने हर संभव ठिकानों पर उसकी तलाश की। लेकिन उन्हें ढ़ूंढ़ निकालने में नाकाम रहा। खोजबीन के दौरान पति को पता चला कि मध्यप्रदेश के उज्जैन निवासी केशव रायकवार पिता रमेश रायकवार उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
जानकारी मिलने के बाद पीड़ित पति मदद की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंचा। पीड़ित के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस उसकी पत्नी और बेटे की तलाश में जुट गई है।