कटिहार – त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा और रेलवे की आय बढ़ाने को लेकर कटिहार रेल मंडल में गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंडल रेल प्रबंधक किरेन्द्र नरह ने न्यू जलपाईगुड़ी , जलपाईगुड़ी एवं ठाकुरगंज स्टेशनों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा, संरक्षा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, प्रतीक्षालय एवं प्लेटफॉर्म की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
वही डीआरएम किरेंद्र नरह ने रेल अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा से जुड़ी कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर करने का निर्देश दिया गया।निरीक्षण के दौरान न्यूजलपाईगुड़ी स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3/4 पर चाइनीज हब का उद्घाटन भी किया गया। इससे यात्रियों को स्टेशन पर खान-पान की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार, न्यूजलपाईगुड़ी स्टेशन पर संचालित चाइनीज हब से अब तक करीब तीन लाख रुपये का गैर-किराया राजस्व प्राप्त हुआ है। इसे यात्री सुविधा बढ़ाने के साथ रेलवे के नॉन-फेयर रेवेन्यू को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
इधर कटिहार रेलमंडल में बिना उचित टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ भी रेल मंडल ने विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। एसीएम रामदयाल कुमार, सीएमआई मुकेश कुमार एवं मुरारी प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न ट्रेनों में जांच की गई।
अभियान के दौरान 78 मामले पकड़े गए और कुल ₹61,440 का राजस्व अर्जित किया गया। ये चेकिंग ट्रेन नंबर 15910, 15629, 55729, 75750, 15720 एवं 15483 समेत कई ट्रेनों में की गई। रेल प्रशासन की और से सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह ने यात्रियों से वैध टिकट के साथ यात्रा करने और रेलवे नियमों का पालन करने की अपील किया है।