कटिहार – दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। त्योहारी भीड़ को देखते हुए कटिहार-भागलपुर और कटिहार-सबौर के बीच दो पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है।
03409/03410 भागलपुर- कटिहार स्पेशल प्रतिदिन चलेगी। 03409 भागलपुर से शाम 5 बजे रवाना होकर रात 9:40 बजे कटिहार पहुंचेगी, जबकि 03410 कटिहार से सुबह 6:30 बजे खुलकर दोपहर 12:05 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
इसका परिचालन 1 दिसंबर तक होगा।वहीं ट्रेन नंबर 05782/05781 कटिहार -सबौर पूजा स्पेशल सप्ताह में तीन दिन चलेगी। यह ट्रेन कटिहार, कुरसेला, नवगछिया, खगड़िया, मुंगेर, सुल्तानगंज और भागलपुर सहित प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
दोनों स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से कोसी-सीमांचल और अंग क्षेत्र के यात्रियों को पर्व के दौरान आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।