न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मखाना फोड़ी में लूटपाट की फिराक में आए दो युवक गिरफ्तार

मालाकार चौक के पास से देशी कट्टा व मोबाइल बरामद,

एक आरोपी पर पहले से आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज

बरारी/कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के मालाकार चौक के पास मखाना फोड़ी में लूटपाट और आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में आए दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरारी थाना पुलिस और एसटीएफ के आसूचना तंत्र से मिली सूचना के आधार पर शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार युवकों के पास से एक देशी कट्टा और एक मोबाइल बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरारी थाना क्षेत्र निवासी गणेश यादव के 26 वर्षीय पुत्र सोनू यादव और कोढ़ा थाना क्षेत्र के दीघरी वार्ड संख्या 3 निवासी ललन यादव के 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।एक आरोपी पर पहले से दर्ज है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अंकित कुमार यादव के खिलाफ बरारी थाने में पहले से आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। उसके विरुद्ध कांड संख्या 141/25, दिनांक 14 मई 2025 को धारा 25(1-बी), 26 और 35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।


बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ के आसूचना तंत्र से मिली सूचना के आधार पर मालाकार चौक के पास कार्रवाई की गई। मखाना फोड़ी में लूटपाट और आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में आए दोनों युवकों को एक देशी कट्टा और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों से संबंधित मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment