गुड्डू हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई पर जताया संतोष
कटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की दिनदहाड़े हुई हत्या के विरोध में कटिहार अधिवक्ता संघ के निर्देश पर अधिवक्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर न्यायिक कार्य किया और अपना विरोध दर्ज कराया।अधिवक्ताओं ने घटना पर आक्रोश जताते हुए अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। हालांकि इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई को लेकर अधिवक्ताओं ने संतोष भी व्यक्त किया।
पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता समाज की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को गंभीर और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
काला बिल्ला लगाकर विरोध जताने के दौरान अधिवक्ता संघ के सचिव विजय कुमार झा,राजेंद्र मिश्रा,चन्देश्वर पाठक,सुमित कुमार,पवन दुबे यशस्वी कुमार अग्रवाल, महिमा केजरीवाल, कुंदन कुमार,मनोज कुमार निषाद, राजेश चमड़िया, पूजा कुमारी सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।