मनसाही/कटिहार – राष्ट्रीय पोषण माह के तहत प्रखंड मुख्यालय मनसाही के सदभाव मंडप में प्रखंड स्तरीय पोषण मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख, सुषमा कुमारी बीडीओ सुमन कुमारी और सीडीपीओ लक्ष्मी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं ने स्थानीय अनाज,हरी साग-सब्जी,अंकुरित अनाज और मोटे अनाज से बने पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई।
विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों ने कविताएं प्रस्तुत कर लोगों की वाहवाही बटोरी। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी एवं बीडीओ सुमन कुमारी ने पोषण जागरूकता को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी के सहयोग के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी और सबके बच्चों एवं माता के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
वहीं सीडीपीओ लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि पोषण मेला का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को दूर करना,गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छः वर्ष तक के बच्चों में संतुलित आहार के प्रति जागरूकता फैलाना हैं । मौके पर सेविकाओं ने पोषण गीत और संवाद के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेविकाओं को सम्मानित भी किया ।
इस अवसर पर उपरोक्त लोगों के अलावा कार्यक्रम पदाधिकारी बच्चा अंसारी, बाल विकास परियोजना मनसाही के कोऑर्डिनेटर गौरी कुमारी, एलएस कोमल प्रीत, अंशु राज,सोनी कुमारी,कार्यपालक सहायक विनोद कुमार, सांख्यिकी सहायक ,प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका, सहायिका और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद रही।