न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पूजा पंडाल एवं मेला आयोजन में सरकारी गाइडलाइन का पालन जरुरी-बीडीओ

दुर्गापूजा को लेकर थाना में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक

डंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र में दुर्गापूजा शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपप्रमुख सहेन्द्र प्रसाद मंडल,जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार पोद्दार,प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश, अंचलाधिकारी कृष्णमोहन कुमार सहित जनप्रतिनिधि, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूजा समिति के सदस्यगण शामिल रहे।

बैठक में शांतिपूर्वक दुर्गापूजा संपन्न कराने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।थानाध्यक्ष ने सभी आयोजनों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।उन्होंने कहा कि म्रतिमा स्थापना एवं मेला आयोजन के लिए लाइसेंस लेना जरुरी है।

पर्व के मद्देनजर सोशल मिडिया की सतत निगरानी होगी तथा अफवाह, भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने पर कारवाई की जाएगी। वहीं बीडीओ एवं सीओ ने प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन बताकर उसका शत-प्रतिशत पालन करने की अपील की।उन्होंने पूजा समितियों को पंडाल या मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त बैठने की जगह, स्वच्छता,प्रकाश, प्राथमिक चिकित्सा,सीसीटीवी कैमरा,अग्निशमन जैसी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही।बीडीओ ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर फूहड़ तथा आश्लील प्रदर्शन नहीं होना चाहिए।

सदस्यों ने सभी आयोजनों में प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्वक संपन्न कराने में प्रवासन को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।बैठक में पूर्व प्रमुख सूरज साह,पूर्व जिला परिषद सदस्य पुरुषोत्तम वर्मा, मुखिया निरंजन मंडल,सरपंच दिनेश प्रसाद मंडल,संजीव कुमार मंडल, पैक्स अध्यक्ष हीरालाल साह,मुश्ताक आजम,मनोज गुप्ता,निर्मल विश्वास,संतोष साह,सूरज विश्वास,हरिमोहन सिंह,कादिर खाॅ सहित अन्य दर्जनों लोग शामिल रहे।

Share this news

Leave a Comment