न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दुर्गा पूजा 2026 की तैयारियों को लेकर नगर निगम में बैठक आयोजित

महापौर और नगर आयुक्त ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

कटिहार – दुर्गा पूजा 2026 के सफल,शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर शुक्रवार को नगर निगम के प्रशाल भवन में महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रबंधकों के साथ पूजा से संबंधित तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा पूजा आयोजन को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराना रहा। इस दौरान पूजा पंडालों से संबंधित तैयारियों,आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के समन्वय पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य विपिन बिहारी चौबे, प्रमोद कुमार महतो, नितेश सिंह, श्रीमती मंजू देवी, आलोक कुमार वर्मा, जिमी प्रकाश एवं सलीम अंसारी सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

नगर निगम कटिहार द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर बेहतर नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई।

Share this news

Leave a Comment