मनिहारी थाना में प्राथमिकी दर्ज, दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
मनिहारी /कटिहार- मनिहारी पुलिस ने दिवा गश्ती के दौरान वाहन जांच में एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार एनएच-131 के उत्तर हंसकर-कलीगंज पक्की सड़क पर वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान दोनों युवकों को पकड़ा गया। बरामद मोटरसाइकिल चोरी की बताई गई है।
गिरफ्तार युवकों की पहचान मनिहारी थाना क्षेत्र के बोचाही निवासी विनोद सोरेन (20) पिता चतुर सोरेन तथा मनसाही थाना क्षेत्र के एकोना निवासी अनुशील सोरेन (18) पिता स्वर्गीय अलमा सोरेन, के रूप में हुई है। दोनों कटिहार जिले के निवासी हैं।
इस मामले में मनिहारी थाना कांड संख्या 481/26, दिनांक 8 अक्टूबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2), 317(5) और 3(5) में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।कार्रवाई में पुलिस पदाधिकारी पीएसआई पुष्पेंद्र कुमार यादव की भूमिका रही।