न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कोशी स्नातक चुनाव में एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने कसी कमर

भाजपा जिला कार्यालय में हुई चुनावी रणनीति पर चर्चा, राजेन्द्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन

किशनगंज: आगामी 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भाजपा जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। वरीय जिला उपाध्यक्ष हरि अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक में बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता राजेन्द्र गुप्ता का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आपसी समन्वय के महत्व पर बल दिया।

बैठक में जिला प्रभारी राज कुमार रॉय, जिला महामंत्री पंकज कुमार साहा एवं मनीष सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष सह अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य शिशिर दास, जिला प्रवक्ता कौशल किशोर यादव सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। धर्मेंद्र और चंदन समेत कई कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में भाग लिया।

बैठक के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव के समर्थन में संगठित होकर कार्य करने तथा उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत लगाने पर जोर दिया।

Share this news

Leave a Comment