न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

टेढ़ागाछ थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

प्रशासन ने पूजा समितियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, उपद्रव करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ

टेढ़ागाछ थाना परिसर में गुरुवार को आगामी दुर्गा पूजा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त रूप से अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, अंचलाधिकारी शशि कुमार एवं थानाध्यक्ष दिलशाद खां ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ अजय कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द का पर्व है। उन्होंने सभी पूजा समितियों एवं क्षेत्रवासियों से पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

अंचलाधिकारी शशि कुमार ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारा एवं सादगी के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की।


थानाध्यक्ष दिलशाद खां ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने, उपद्रव या हुड़दंग करने वालों के साथ किसी भी परिस्थिति में नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

पुलिस द्वारा पूजा स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समिति के सदस्यों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। बैठक में पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी समन्वय एवं सतर्कता को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

Share this news

Leave a Comment