सागर चंद्रा/ किशनगंज
उत्पाद विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान टाटा नेक्सन कार से 361.2 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। हालांकि तस्कर टीम को चकमा देकर भागने में सफल रहा। जिसकी तलाश की जा रही है। स्थानीय उत्पाद थाने में बीआर 07 बीएफ 2297 नंबर की कार के मालिक, चालक और अज्ञात तस्कर के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार उत्पाद टीम को किशनगंज के रास्ते शराब तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर हैदर अली के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार रात किशनगंज बहादुरगंज पर पर वाहन जांच तेज कर दी थी। इसी दौरान मोजाबाड़ी पुल पर तैनात टीम की नजर नेक्सन कार पर पड़ी। टीम के द्वारा रूकने का इशारा किये जाने पर चालक ने कार की रफ्तार और तेज कर दी और भागने लगा।
लेकिन उत्पाद टीम ने पीछा कर बहादुरगंज एलआरपी चौक के समीप कार को पकड़ लिया। लेकिन कार सवार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। तलाशी लेने पर कार की डिक्की में छिपा कर रखे विभिन्न ब्रांड की 361.2 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।