मनसाही/कटिहार – आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 82 चामा टोला भेड़मारा,केंद्र संख्या 32 हरिप्रसाद पश्चिम टोला,केंद्र संख्या 68 बलवा टोला,केंद्र संख्या 28 भेड़मारा, केंद्र संख्या 34 बलवा पश्चिम टोला,केंद्र संख्या 78 अरमारा संथाली टोला में आंगन का मिलन के तहत पोषण माह में गोद भराई का आयोजन हुआ ।
इस मौके पर सेविका क्रमशः बीबी हसीना,मुमरेजा खातून,नूरनेगार खातून, सालेहा प्रवीण,इशरत जहां गुलाब मुर्मू ने बताया कि पोषण माह जारी हैं जो नौ अक्टूबर तक चलेगा। पोषण माह में प्रत्येक दिन पांच प्रकार के एक्टिविटी बच्चों के बीच कराया जाता हैं।
गुरुवार को अभिभावक बच्चों का स्वागत,गोद भराई, खेलकूद, ईसीसी कार्यक्रम तथा पोषक की गर्भवती महिलाओं को सरकार के निर्देशानुसार गोद भराई की गई।
जिसमें गर्भवती महिला को चुनरी ओढ़ाकर, हाथों में चूड़ी, टिकली, बिंदी,सिंदूर,पांच प्रकार के फल दिए गए। इस अवसर पर सहायिका सावेरा खातून,अमनूर खातून,बीबी मेहरून निशा,लीला देवी, सरस्वती देवी आदि उपस्थित रहे।