शनिवार को व्रतपूजन
रविवार को सुबह खुलेगा व्रत
कटिहार–महिलाओं के लिए खास व्रत जितिया शनिवार को रखा जायेगा।मिथिलादेशीय पंचांग के अनुसार इस वर्ष शुक्रवार को नहाय-खाय और प्रातः 04.30 बजे तक व्रती विशिष्ठ भोजन कर सकेंगी। प्रदोष कालीन व्रतपूजन की मान्यता के अनुसार सप्तमी संयुक्त अष्टमी शनिवार को जिमूतवाहन व्रत तथा प्रदोष काल में जिमूतवाहन का पूजन किया जाएगा। वहीं रविवार को सुबह 07.30 बजे के बाद व्रत का समापन हो जाएगा।
संतान की दीर्घ आयु,स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि को लेकर रखा जाने वाले इस व्रत की धर्म शास्त्रों में काफी महत्ता बताई गई है। खासकर बिहार में महिलायें निर्जला रहकर व्रत करती हैं। इस पर्व में नारियल,सेव,केला आदि फल,पकवान,दही और मिठाई से पूजन होता है।
पर्व विशेष में खाजा की मांग बाजारों में बढ जाती है।वहीं पितर पक्ष होने के कारण महिलायें अपने पितरों के निमित्त भी फल,मिठाई,पकवान, दही आदि सजी डाली दान करती हैं।पर्व को लेकर ब्राह्मण भोजन,दान आदि का प्रचलन भी है।