न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

गलगलिया चेक पोस्ट का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण,दिए जरूरी निर्देश

संवाददाता/किशनगंज

जिलाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने गुरुवार को गलगलिया चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने चेक पोस्ट की सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की जांच, आवागमन की निगरानी एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मौके पर तैनात पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सतर्कता और तत्परता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया।

अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने तथा वाहनों की जांच में विशेष सतर्कता बरतने को कहा।इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टू मनोज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे

Share this news

Leave a Comment