न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

ससुराल में युवक को जंजीर से बांधकर रखने का आरोप, पुलिस ने कराया रेस्क्यू

किशनगंज /प्रतिनिधि

बहादुरगंज थाना क्षेत्र के मंडल टोला डोहर निवासी अकील अख्तर को उसके ससुराल पक्ष द्वारा पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के गुंजरिया पश्चिम टोला में कथित रूप से बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है।पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने बताया कि 27 सितंबर से अकील को जंजीर से बांधकर मारपीट की जा रही थी।

बीते बुधवार देर रात करीब 11 बजे अकील की मां ने पूर्व कोचाधामन विधायक मुजाहिद आलम को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने किशनगंज एसपी को मामले से अवगत कराया। एसपी के निर्देश पर बहादुरगंज और इस्लामपुर पुलिस ने संयुक्त पहल करते हुए अकील अख्तर को रेस्क्यू कर परिजनों के हवाले कर दिया।

परिजनों के मुताबिक, अकील के शरीर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को लाने ससुराल गया था, जहां उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और उसे बंधक बना लिया गया।

पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने पुलिस अधीक्षक किशनगंज की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताते हुए लोगों से कानून अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की है।

Share this news

Leave a Comment