न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 290 ग्राम स्मैक के साथ महिला समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता:अरुण कुमार

अररिया में सूखे नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कारवाई की जा रही है ।मालूम हो कि अररिया जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि तीन थाने में कुल 290 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है ।

उन्होंने बताया कि जोकीहाट थाना द्वारा 110 ग्राम ,फारबिसगंज थाना द्वारा 152 ग्राम जबकि जोगबनी थाना पुलिस द्वारा 20 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया है ।

वही इस कारवाई में कुल 8 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया है।

Share this news

Leave a Comment