न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अखिलेश यादव को राम मंदिर से कोई लेना-देना नहीं, वे फासिस्ट सोच के व्यक्ति हैं : डॉ दिलीप जायसवाल

अररिया में बोले राजस्व मंत्री—सत्ता के लिए बेचैन है कांग्रेस, देश से नहीं कोई सरोकार; पीएम मोदी के जन्मदिन पर महीनेभर चलेगा सेवा संकल्प अभियान

अररिया /अरुण कुमार

भाजपा की बैठक में शामिल होने अररिया पहुंचे बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने अखिलेश यादव को “फासिस्ट व्यक्ति” बताते हुए कहा कि उन्हें श्रीराम मंदिर से कोई लेना-देना नहीं है।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए डॉ. जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस सत्ता के लिए बेचैन है और उसे देश के हित से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना रह गया है।

डॉ. जायसवाल ने बताया कि आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों का जीवन संवारने का काम किया है। उनके जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा।

अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और जनसरोकार से जोड़ते हुए पूरे महीने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचेंगे।

Share this news

Leave a Comment