न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

विधानसभा चुनाव 2025 में इस्तेमाल वाहन का भाड़े की राशि नहीं मिलने से चालकों में आक्रोश

आजमनगर/कटिहार – प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन के लिए वर्ष 2025 में लिए गए वाहन के भाड़े की राशि अब तक निर्वाचन अधिकारियों के द्वारा भुगतान नहीं किए जाने से नाराज वाहन चालकों ने बुधवार को आजमनगर प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। वाहन चालकों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के समय गाड़ी जबरदस्ती जप्त कर अपना काम तो निकाल लिया।

परंतु जो उचित भाड़े की राशि निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई थी अब तक नहीं मिल पाया है। वाहन चालक लगातार प्रखंड मुख्यालय का चक्कर काट रहे हैं।

कोई ना कोई बहाना लगाकर प्रखंड मुख्यालय से बैरंग लौटा रहे हैं। वाहन चालकों में सनेहित ब्याहुत, सरफराज आलम, मीर मोहम्मद मुश्फिक आदि सहित सैकड़ो की तादाद में चालकों ने प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी की। साथ ही अभिलंब बकाया की राशि भुगतान करने की जिला पदाधिकारी कटिहार से मांग की।

Share this news

Leave a Comment