डंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के कुताई साह मध्य विद्यालय टिकैली में कार्यरत रसोईया बिजय मंडल को विद्यालय प्रबंधन ने समारोहपूर्वक विदाई दी है।बता दें कि 60 वर्ष की उम्र पूरी हो जाने के कारण अब वे विद्यालय में मध्याह्न भोजन पकाने में अपनी सेवा नहीं दे सकेंगे।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार विश्वास की अध्यक्षता में आयोजित समारोह मे पूर्व प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य सूरज साह, समाजसेवी अरुण मिस्त्री,पूर्व पैक्स सदस्य कमल यादव,विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष नूतन देवी अतिथि के रुप में शामिल रहे।वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल बेदाग रहा है।
किसी को भी उनसे कोई शिकायत नहीं रही।प्रधानाध्यापक ने कहा कि उन्होंने दी गई हर जिम्मेवारी को पूरी इमानदारी से निभाया।उनके विद्यालय में नहीं होने की कमी शिक्षकों हीं नही छात्र-छात्राओं को भी खलेगी।विजय मंडल ने कहा विद्यालय में जबसे मध्याह्न भोजन शुरु हुआ वे तब से रसोईया का काम करते आ रहे हैं।
विद्यालय परिवार के जैसा लगता था।सरकारी संस्थान नियम से चलता है।इसलिए उम्र पूरी हो जाने के कारण हम अब काम नहीं कर सकेंगे,लेकिन इसका हमें मलाल है।शिक्षक संदीप कुमार,भोला प्रसाद मंडल, सुमन कुमार सहित अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।