कटिहार – जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने आर.के उच्च विद्यालय आजमनगर में स्थापित माॅडल स्कूल पहुंच कर विशेष शिक्षण सत्र का आयोजन किया।
इस दौरान उन्होंने कक्षा 9वीं तथा 10 वीं के विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान के साथ महत्वपूर्ण अन्य विषयों एवं योजनाओं की जानकारी दी।डीपीआरओ के अनुसार शिक्षण के दौरान विद्यार्थियों में विषयों के प्रति रुचि, जिज्ञासा एवं सहभागिता विशेष रूप से देखने को मिली।
बच्चों को संवाद और सरल माध्यम से विषय को समझाने का प्रयास किया गया।जिससे उनमें सीखने के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा। इस क्रम में उन्होंने विद्यालय के कक्षाओं, प्रयोगशाला एवं शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। वहीं विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्था का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी की इस अभिनव पहल निश्चित रूप से जिले की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। प्रशासनिक अधिकारियों का विद्यालयों में पहुँचकर बच्चों के साथ सीधे संवाद करना न केवल विद्यार्थियों को प्रेरित करेगा, बल्कि “पढ़ाई के प्रति रुचि और सीखने की संस्कृति” को भी मजबूत करेगा। जिला प्रशासन और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय,बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए इस एक सार्थक प्रयास माना जा रहा है।