न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जदयू की प्रखंड स्तरीय बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) किशनगंज की ओर से मंगलवार को टेढ़ागाछ प्रखंड के फुलवरिया स्थित पंचायत सरकार भवन के समीप एकदिवसीय प्रखंड स्तरीय बैठक सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। बैठक में संगठन को पंचायत से … Read more

पुलिस केंद्र में साप्ताहिक परेड का एसपी ने किया निरीक्षण

प्रतिनिधि/किशनगंज किशनगंज स्थित पुलिस केंद्र में मंगलवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। साप्ताहिक परेड का निरीक्षण एसपी संतोष कुमार ने किया। इस दौरान एसपी ने परेड की अनुशासन व्यवस्था, पुलिसकर्मियों की वर्दी, शारीरिक दक्षता और टर्नआउट का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत एसपी संतोष कुमार ने उपस्थित पदाधिकारियों और पुलिस बल … Read more

पटाखा फोड़ने का विरोध करने पर नाबालिग और उसकी मां को पीटा

सागर चंद्रा/ किशनगंज बीच सड़क पर पटाखा फोड़ने का विरोध करने पर एक नाबालिग लड़की और उसकी मां की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। शहर के खगड़ा माछमारा निवासी 16 वर्षीय कसक कुमारी पिता आलोक साह के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में 6 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस … Read more

मवेशियों से भरा ट्रक जब्त,जांच में जुटी पुलिस

इरफान/पोठिया पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र से सोमवार सुबह मवेशियों से भरा एक ट्रक पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, ट्रक में करीब 79 अज्ञात मवेशी लदे थे। ट्रक को छत्तरगाछ ओपी क्षेत्र में बजाज मोटरसाइकिल शोरूम के पास पकड़ा गया। मामले में पहाड़कट्टा थाना कांड संख्या 253/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश … Read more

केंद्र शासित प्रदेश की मांग,विहिप की बैठक आयोजित

4 अक्टूबर को किशनगंज में कार्यक्रम का होगा आयोजन मुरलीधर झा /दिघलबैंक मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से हरुवाडांगा स्थित संजय गांधी मैदान के हनुमान मंदिर परिसर में सामूहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। … Read more

किशनगंज :एसपी ने पहाड़कट्टा थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

इरफान/पहाड़कट्टा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने मंगलवार की देर शाम पहाड़कट्टा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों से मामलों की प्रगति की जानकारी ली। एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को जांच में तेजी … Read more

तुलसिया में विशाल सत्संग समारोह, हजारों श्रद्धालुओं ने सुना संत रामपाल जी महाराज का सत्संग

दिघलबैंक/मुरलीधर झा मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से जिले के दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत तुलसिया में विशाल सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से संत रामपाल जी महाराज का सत्संग सुनाया गया।सत्संग के दौरान मानव जीवन के … Read more

चोपड़ा बखारी में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन

कोचाधामन ( किशनगंज)सरफराज आलम प्रखंड के सुंदर बाड़ी पंचायत के पंचायत कार्यालय चोपड़ा बखारी में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत के मुखिया तनवीर आलम की अध्यक्षता में आयोजित विशेष ग्राम सभा में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना पर चर्चा की गई। इस संदर्भ में मुखिया तनवीर आलम ने कहा कि बीते पांच साल … Read more

प्राथमिक विद्यालय लोधना में विदाई समारोह आयोजित, स्थानांतरण पर शिक्षक को दी गई विदाई

कोचाधामन(किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय लोधना में विदाई समारोह आयोजित कर विद्यालय के सहायक शिक्षक शाह अफरोज को विदाई दी गई। शिक्षक शाह अफरोज का तबादला बहादुरगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मोहीउद्दीन पूर हुआ है। विदाई समारोह में विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षक शाह अफरोज को फूल माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर … Read more

कोचाधामन में दिव्यांगता जांच शिविर, 109 आवेदकों की हुई शारीरिक जांच

संवाददाता/ किशनगंज जिलाधिकारी नवीन कुमार के मार्गदर्शन में सोमवार को कोचाधामन प्रखंड में दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त समन्वय से आयोजित शिविर में सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा प्रतिनियुक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 109 आवेदकों की शारीरिक जांच की। जांच के … Read more