न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पटाखा फोड़ने का विरोध करने पर नाबालिग और उसकी मां को पीटा

सागर चंद्रा/ किशनगंज

बीच सड़क पर पटाखा फोड़ने का विरोध करने पर एक नाबालिग लड़की और उसकी मां की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। शहर के खगड़ा माछमारा निवासी 16 वर्षीय कसक कुमारी पिता आलोक साह के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में 6 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


वहीं कसक ने बताया कि वह अपनी मां के साथ सामान खरीदने दुकान जा रही थी। बीच रास्ते में माछमारा निवासी जाकीर और उसकी पत्नी सितारा खातून अपने बच्चों को लेकर पटाखा फोड़ रही थी। अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए जब पीड़िता और उसकी मां ने विरोध किया तो मोहम्मद जाकिर और उसकी पत्नी सितारा खातून ने जमिलिया खातुन, रूबी खातुन, बुची खातुन, हलीम आदि के साथ मिलकर मां-बेटी की बेरहमी से पीटाई कर दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई।

शोरगुल को सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद नाबालिग पीड़िता मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई।

पीड़िता ने आरोपियों पर नशीला पदार्थ बेचने और घर से निकलने पर अश्लील टिप्पणी करते का आरोप भी लगाया है। बहरहाल केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Share this news

Leave a Comment