न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पुलिस केंद्र में साप्ताहिक परेड का एसपी ने किया निरीक्षण

प्रतिनिधि/किशनगंज

किशनगंज स्थित पुलिस केंद्र में मंगलवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। साप्ताहिक परेड का निरीक्षण एसपी संतोष कुमार ने किया। इस दौरान एसपी ने परेड की अनुशासन व्यवस्था, पुलिसकर्मियों की वर्दी, शारीरिक दक्षता और टर्नआउट का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के उपरांत एसपी संतोष कुमार ने उपस्थित पदाधिकारियों और पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा कि एक बेहतर और प्रभावी पुलिसिंग के लिए अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और कर्तव्य के प्रति समर्पण बेहद आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परेड और पीटी केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों की मानसिक और शारीरिक मजबूती बनाए रखने का माध्यम है।

एसपी ने परेड में सुधार और शारीरिक दक्षता को बनाए रखने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया।

एसपी संतोष कुमार ने कहा कि में एक अनुशासित, दक्ष और सक्षम पुलिस बल तैयार करने के उद्देश्य से नियमित रूप से इस तरह के अभ्यास और निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। निरीक्षण के समय पुलिस केंद्र के कई अन्य पुलिस अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment