कोचाधामन ( किशनगंज)सरफराज आलम
प्रखंड के सुंदर बाड़ी पंचायत के पंचायत कार्यालय चोपड़ा बखारी में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत के मुखिया तनवीर आलम की अध्यक्षता में आयोजित विशेष ग्राम सभा में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना पर चर्चा की गई। इस संदर्भ में मुखिया तनवीर आलम ने कहा कि बीते पांच साल के दरम्यान पंचायत के लगभग पांच सौ लोगों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ मिल चुका है।

वर्तमान में इस प्रकिया के तहत लगभग एक हजार छह सौ लोगों का जियो टैग कराया गया था। पंचायत, प्रखंड और जिला स्तरीय जांच के उपरांत एक हजार 505 पात्र नाम सामने आने के बाद विशेष ग्राम सभा में इन सभी एक हजार 505 नामों को सर्वसहमति से पारित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आगे की प्रक्रिया के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया है।
ताकि सभी लाभार्थियों को पक्का मकान मिल सके। मुखिया तनवीर आलम ने कहा कि
जिन लोगों का कच्चा मकान है और तकनीकी त्रुटि के वजह से उनका नाम सूची से छूट गया है।
ऐसे सभी छूटे हुए नामों को दोबारा जोड़ने के लिए वह जिले के वरीय अधिकारियों के समक्ष बात रखेंगे। ग्राम सभा में पंचायत सचिव, आवास सहायक सहित पंचायत के सभी कर्मी एवं वार्ड सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे।