इरफान/पहाड़कट्टा
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने मंगलवार की देर शाम पहाड़कट्टा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों से मामलों की प्रगति की जानकारी ली।
एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को जांच में तेजी लाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया।इस दौरान थाना अध्यक्ष फुलेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।