कोचाधामन(किशनगंज) सरफराज आलम
प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय लोधना में विदाई समारोह आयोजित कर विद्यालय के सहायक शिक्षक शाह अफरोज को विदाई दी गई। शिक्षक शाह अफरोज का तबादला बहादुरगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मोहीउद्दीन पूर हुआ है। विदाई समारोह में विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षक शाह अफरोज को फूल माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षक शाह अफरोज के द्वारा विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों पर फोकस किया। इस अवसर पर शिक्षक शाह अफरोज ने विद्यालय में बच्चों एवं शिक्षकों के साथ बिताए समय को याद कर भावुक हो गए।
इस मौके पर शिक्षक सरफराज आदिल, संजय कुमार, मुकेश कुमार,अनवार आलम, सुंदर लाल,हबीब आलम, दिनेश कुमार,अयाज अहमद,हैदर अली, सौरभी कुमारी, बीना कुमारी सहित ग्रामीण अनिल कुमार,साबीर आलम,मजाहिर आलम इत्यादि मौजूद थे।